न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिला ताइक्वांडो के अंतर्गत 24वी क्यूरोगी व साँतवी पूमसे जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आर.के.सी हॉल, बरौनी मे दिनांक 04 जुलाई से लेकर 05 जुलाई, 2026 तक होना है ।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता मे जिले भर के लगभग 450 बालक-बालिका खिलाडी हिस्सा लेगे । प्रतियोगता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मे स्वर्ण जीतने वाले खिलाडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगे ।
जिले के 17 क्लब एवं स्कूल के खिलाडी इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगे ।
बरौनी ताइक्वांडो क्लब के सदस्य उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगातार बेहतर प्रयास कर रहे है ।
प्रतियोगिता के संयोजक फूलकुमार चौधरी ने कहा की खिलाड़ियों, तकनीकी पदाधिकारियों के रहने एवं ठहरने की उच्च व्यवस्था की गई है ।


