Fri. Jul 3rd, 2026

बेगूसराय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 04 जुलाई शनिवार से

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिला ताइक्वांडो के अंतर्गत 24वी क्यूरोगी व साँतवी पूमसे जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आर.के.सी हॉल, बरौनी मे दिनांक 04 जुलाई से लेकर 05 जुलाई, 2026 तक होना है ।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता मे जिले भर के लगभग 450 बालक-बालिका खिलाडी हिस्सा लेगे । प्रतियोगता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मे स्वर्ण जीतने वाले खिलाडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगे ।

जिले के 17 क्लब एवं स्कूल के खिलाडी इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगे ।

बरौनी ताइक्वांडो क्लब के सदस्य उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगातार बेहतर प्रयास कर रहे है ।
प्रतियोगिता के संयोजक फूलकुमार चौधरी ने कहा की खिलाड़ियों, तकनीकी पदाधिकारियों के रहने एवं ठहरने की उच्च व्यवस्था की गई है ।

क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है की गर्मी को देखते हुए हॉल मे उचित व्यवस्था की गई है । साथ ही खिलाडियो के रहने व खाने की भी व्यवस्था की गयी है ।

प्रतियोगता को सफल बनाने के लिए बरौनी ताइक्वांडो क्लब के कोच मो. फुरकान, रूपेश कुमार,हेमंत कुमार,मो. फ़रमान,मो. अलताफ,सान्वी, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, कार्यकारिणी सदस्य सह तकनीकी कोच मणिकांत ,मनोज कुमार स्वर्णकार,महेंद्र कुमार,श्याम किशोर सिंह,अभिषेक कुमार,अंतरराष्ट्रीय खिलाडी सौरव कुमार, श्याम कुमार राज आदि लगातार प्रयास रत है ।

प्रतियोगता के उद्घाटन समारोह में बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष बागीश आनंद आदि गणमान्य व्यक्ति के सम्मलित होने की संभावना है ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed