Sat. Jul 4th, 2026

24 वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ बरौनी में शुभारंभ, 450 खिलाड़ी ले रहे भाग

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ भविष्य और चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक है खेल – रजनीश रंजन

वर्तमान समय में खेल उन्नत भविष्य निर्माण में सहायक है । रोजगार की अपार संभावनाएं खेल में निहित है – उपरोक्त बाते जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने 24 वे जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर कही । उन्होने आगे कहा खेल उत्तम चरित्र निर्माण में भी सहायक है । जिला संघ का प्रयास है कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय के हरेक प्रखंड में हो , जिससे इस खेल का प्रचार भी हो और आम जन को इस खेल को समझने में आसानी भी हो ।

 

इससे पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश रंजन,कल्याण केंद्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल , उपाध्यक्ष वागीश आनंद,बरौनी क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह , संरक्षक फूल कुमार चौधरी , जिला सचिव नन्दु कुमार , अनिल कुमार तॉती (संयुक्त सचिव,जिला ताइक्वांडो संघ)जिला कोच मणिकांत, मो. फुरकान (वरीय कोच, बरौनी ताइक्वांडो क्लब),रूपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत रूप से आरम्भ किया । आगत अतिथियो का स्वागत बरौनी ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया । इस अवसर पर भोगेंद्र कुमार कमल, आर पी एफ इंस्पेक्टर , फूल कुमार चौधरी ने भी सम्बोधित किया । मंच संचालन राजा कुमार ने किया ।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जिले के 17 क्लब व विद्यालय से कल्याण केंद्र ताइक्वांडो एकेडमी , बरौनी ताइक्वाडो क्लब,बलिया ताइक्वांडो क्लब, आइडियल ताइक्वांडो क्लब,बच्चो की पाठशाला,एसएस टाईगर,बरौनी,जीवन शक्ति, तेघडा, बीहट क्लब, उडान इंटरनेशनल स्कूल, माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव,संत जॉर्ज स्कूल,बरौनी,हर्ल, बरौनी,एकलव्य शिक्षण,बचपनस्कूल खिलाडी के लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।

इस अवसर पर सुजीत कुमार ( पर्यवेक्षक,बीटीए) , तकनीकी पदाधिकारी विक्की शर्मा,ओम प्रकाश राजा अमर कुमार,कन्हैया कुमार,मुन्ना कुमार,अमरेन्द्र कुमार,हर्ष कुमार,प्रशिक्षक मनोज कुमार स्वर्णकार ,श्याम कुमार राज, सौरभ कुमार,महेंद्र कुमार,श्याम किशोर,रुपेश कुमार,पवन कुमार,सोनाली कुमारी समेत काफी गणमान्य उपस्थित थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed