Sat. Jul 4th, 2026

नगर निगम एवं सभी नगर निकायों द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आजबेगूसराय जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निगम एवं सभी नगर निकायों द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, राजस्व संग्रह, स्वच्छता प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-नल योजना, स्ट्रीट लाइट, नक्शा स्वीकृति, जलजमाव की समस्या तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दिनांक 04.07.2026 को कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निगम एवं सभी नगर निकायों द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, राजस्व संग्रह, स्वच्छता प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-नल योजना, स्ट्रीट लाइट, नक्शा स्वीकृति, जलजमाव की समस्या तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर निकायों के राजस्व संग्रह की समीक्षा के क्रम में संपत्ति कर, जल कर, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क एवं अन्य शुल्कों की वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नई होल्डिंग के पंजीकरण, राजस्व वृद्धि की संभावनाओं तथा लंबित वसूली में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को समय पर भुगतान, स्वीकृत आवासों के निर्माण की प्रगति तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि अधिकाधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में हर घर नल का जल योजना, शहरी पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नक्शा स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए तथा भवन निर्माण से संबंधित नक्शा स्वीकृति के मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

स्वच्छता प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सफाई कर्मियों की तैनाती, स्वच्छता जागरूकता अभियान, एमआरएफ, कम्पोस्ट प्लांट एवं अन्य अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव एवं कचरा पृथक्करण की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक भूमि उपलब्धता एवं आधारभूत संरचना के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया।

मानसून के दौरान संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, सक्शन मशीन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा बारिश के बाद शीघ्र जल निकासी के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कंट्रोल रूम एवं शिकायत पंजी की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन कार्यों, स्वीकृत योजनाओं, निविदा निष्पादन तथा आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा भूमि संबंधी बाधाओं एवं अन्य प्रशासनिक अवरोधों को आपसी समन्वय से शीघ्र दूर किया जाए।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी विकास एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, वरीय उप समाहर्ता सहित सभी कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed