अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में भगवानपुर में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवानपुर नगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष रघुवीर कुमार ने किया। सम्मेलन में उत्तर बिहार प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक विकास कुमार झा, निवर्तमान जिला सह संयोजक गोविंद कुमार, अनुमंडल प्रमुख रजनीश कुमार तथा जिला सेवा कार्य प्रमुख प्रिंस प्रभाकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवगठित इकाई में भीम को नगर अध्यक्ष, वैभव को नगर उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को नगर मंत्री, तरुण कुमार, सौरव जोशी एवं रोहित पाठक को नगर सह मंत्री, विशाल कुमार को सोशल मीडिया संयोजक, कुंदन कुमार को एसएफडी संयोजक, धीरज कुमार को एसएफएस संयोजक, अमन कुमार को कोषाध्यक्ष, शिवम कुमार को खेलो भारत संयोजक तथा प्रियांशु, प्रमोद, नीतीश, मिथुन एवं आजाद कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल प्रमुख रजनीश कुमार एवं उत्तर बिहार प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक विकास कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मूल मंत्र \”ज्ञान, शील और एकता\” है। एबीवीपी छात्र हितों और राष्ट्रहित के लिए समर्पित संगठन है, जहां पद विशेषाधिकार नहीं बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल छात्र राजनीति नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों में रचनात्मक एवं राष्ट्रवादी वातावरण का निर्माण करना है।
जिला सेवा कार्य प्रमुख प्रिंस प्रभाकर एवं निवर्तमान जिला सह संयोजक गोविंद कुमार ने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों की आवाज बनकर कार्य करती रही है। नई टीम कॉलेज परिसरों में शैक्षणिक समस्याओं, समय पर परीक्षाएं कराने तथा बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं अनुशासित तरीके से संघर्ष करेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
मनोनयन के बाद नगर अध्यक्ष भीम, नगर उपाध्यक्ष वैभव एवं नगर मंत्री गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। भगवानपुर के छात्रों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ छात्र हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। जबकि संचालन शशि कुमार ने किया।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।