Mon. Sep 28th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में बेगूसराय जिले में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक गांधी स्टेडियम बेगूसराय , बी.पी उच्च विद्यालय बेगूसराय ,श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम बेगूसराय , कल्याण केंद्र बरौनी रिफायनरी बेगूसराय में आयोजित होगा।
आज शारीरिक शिक्षकों के साथ आहूत बैठक में जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय बिट्टू कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के स्कूली बच्चे शामिल होंगे .इस प्रतियोगिता में अंडर 14 , अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में लगभग 22 खेल विद्या का आयोजन होना है जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो- खो ,बैडमिंटन,ताइक्वांडो,भारत्तोलन ,बास्केटबॉल ,शतरंज, हैंडबॉल, रग्बी, क्रिकेट, कुश्ती कराटे आदि खेल का आयोजन कराया जाएगा .जिसमें वर्ग 6 से लेकर 12 वर्ग के स्कूली बच्चे भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय का नियमित छात्र-छात्रा होना अनिवार्य है. CBSE और ICSI या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के बच्चे भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।


एथलेटिक्स में एक प्रतिभागी अधिकतम तीन विद्या में भाग ले सकते हैं. एथलेटिक्स को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी एक से अधिक खेल विधा में भाग नहीं ले सकते।
प्रत्येक विद्यालय का जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु एक बैनर होना अति आवश्यक है. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागी विभिन्न खेल दलों के साथ दल प्रबंधक/ क्रीड़ा प्रभारी के साथ प्रतियोगिता में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रत्येक विधा में कम से कम पांच विद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य होगी। प्रत्येक विद्यालय अपने विद्यालय दल को विद्यालय क्रीडा कोष या अन्यान्य मद से खेल, पोशाक, यात्रा व्यय, अल्पाहार आदि की व्यवस्था करेगा. जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेली जाएगी।
खेल प्रतियोगिता का आरंभ सुबह 9:00 से होगा।
दिनांक प्रतियोगिता स्थल खेल विधा का नाम
दिनांक-30-09-2026
(बुधवार) बी० पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय हॉकी (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय बैडमिन्टन (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
कल्याण केन्द्र, बरौनी रिफाइनरी, बेगूसराय बास्केटबॉल (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
खेल भवन -सह- व्ययामशाला, बेगूसराय,
(जिला परिषद् कार्यालय के दक्षिण हड़ताली चौक के पास) शतरंज (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
बुशु (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
कराटे (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
कुश्ती (बालक) (U-14/17/19)
बॉक्सिंग (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
भारत्तोलन (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
दिनांक-01-10-2026
(गुरूवार)
बी० पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय कबड्डी (बालिका) (U-14/17/19)
खो-खो (बालक) (U-14/17/19)
वॉलीबॉल (बालक / बालिका) (U-14/17/19)
तीरंदाजी (बालक / बालिका) (U-14/17/19)
खेल भवन -सह- व्ययामशाला, बेगूसराय, ताईक्वांडो (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
दिनांक-01-10-2026
(गुरूवार) खेल भवन -सह- व्ययामशाला, बेगूसराय, टेबल टेनिस (बालक / बालिका) (U-14/17/19)
गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय फुटबॉल (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
रग्बी (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
दिनांक-02-10-2026
(शुक्रवार) बी० पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय कबड्डी (बालक) (U-14/17/19)
क्रिकेट (बालक) (U-14)
हैण्डबॉल (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय एथलेटिक्स (बालिका) (U-14/17/19)
सेपक टाकरा (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
खेल भवन -सह- व्ययामशाला, बेगूसराय, योगा (बालक/बालिका) (U-14/17/19)
दिनांक-03-10-2026
(शनिवार) गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय एथलेटिक्स (बालक) (U-14/17/19)
बी० पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय खो-खो (बालिका) (U-14/17/19)
क्रिकेट (बालक) (U-17)
दिनांक-04-10-2026
(रविवार) बी० पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय क्रिकेट (बालक) (U-19)

नियम एवं शर्तें:-
• सभी खिलाड़ी अपने विद्यालय के क्रीड़ा पोशाक / खेल किट्स में भाग लेंगे ।
• खेल विधा में दर्शाए गए आयु वर्ग में निबंधित खिलाड़ी भाग लेंगे।
• विद्यालय प्रधान द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र और संबंधित शिक्षक के साथ ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
• प्रतिभागी खिलाड़ी खेल के दौरान अपने साथ आधार कार्ड या विद्यालय परिचय पत्र मूल रूप से अवश्य रखेंगे।
• इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से लगभग 3000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed