Wed. Jul 1st, 2026

 डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सह पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व  शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ बिधान चंद्र राय जी राय की 144 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाई गई। जिसमें सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों को सम्मान किया गया। जिसमें डॉक्टर संघ के अध्यक्ष डॉ एके राय के द्वारा डॉ संजय कुमार (ईश्वर अस्पताल ) को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में संपूर्ण क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय सचिव एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहां की आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी। भारत रत्न से सम्मानित विधान चंद्र राय जो गरीब मरीजों को निशुल्क सेवा किया करते थे। उनके नाम से आज डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने और 14 वर्षों तक रहे। वे मुख्यमंत्री पद पर होते हुए भी प्रतिदिन एक घंटा गरीबों की सेवा करते थे। उन्होंने गांधी जी की भी चिकित्सा की थी। ऐसे महान डॉक्टर को भारत सरकार द्वारा 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसार पर डॉ राजकुमार शर्मा को पुस्तक लिखने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉक्टर ए के राय जी को आईएमए के पुनः आठवीं बार अध्यक्ष बनने की बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया गया।
डॉ ए के राय नेत्र विशेषज्ञ डॉ संघ के अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया सम्मान किया और उन्होंने कहा कि हमारी जितने भी डॉक्टर्स हैं उन्हें  तन मन से सेवा करना चाहिए।
हमारे आदर्श डॉ बिधान चंद्र राय जी जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया और वह निशुल्क चिकित्सा किया करते थे। वे मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपना कार्य को कभी छोड़ा नहीं ऐसे महान व्यक्ति को मैं नमन करता हूं और अपने आगामी डॉक्टर को इन से प्रेरणा लेने का सलाह देता हूं। साथ ही मैं आए हुए अतिथि गण को प्रणाम करता हूं।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नियर आलोक कुमार अग्रवाल डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ राजकुमार शर्मा होम्योपैथिक जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे महान चिकित्सक जो हमारे जिले के लिए भगवान स्वरूप हैं और साथ ही बेताज बादशाह विधान चंद्र राय जी को मेरा सत सत नमन।

इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि और हमारे चिकित्सक गन विधान चंद्र राय जी के जीवनी से कुछ सीखें और उनके विचार पर चले इसी के साथ डॉ बिधान चंद्र राय जी को मेरा सत सत नमन।
इस अवसर पर डॉ जुल्फिकार अली ने कहा कि स्वतंत्रा सेनानी डॉ बिधान चंद्र राय जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 1883 में हुआ था और उन्होंने मेडिकल एसोसिएशन को शुरू किया उसके साथ साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना की और संजोग से यह ऐसे व्यक्ति हैं आज ही के दिन जन्म और मृत्यु दोनों हुआ था। इसी के साथ में इनको शत-शत नमन करता हूं।
इस अवसर पर जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ,नाथो साह , राजा कुमार ,अजय कुमार, महिला सेल सचिव सुनीता देवी , नवनीत कुमार, समाजसेवी रवि शंकर पोद्दार गांधी, सुशील कुमार राय, नाथू साहू समाजसेवी, मृणाल शंकर मुन्नू,अनेकों ने डॉ विधान चंद्र राय जी को याद किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed