बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बेगूसराय एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ बुधवार, 30 सितंबर को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गांधी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, कल्याण केंद्र बरौनी टाउनशिप एवं बीपी +2 विद्यालय, बेगूसराय में किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के वर्ग 6 से 12 तक के स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। पहले दिन बास्केटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, शतरंज, कुश्ती, कराटे, वुशू, बॉक्सिंग एवं हॉकी सहित कई खेलों का आयोजन हुआ।
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधनों में से एक है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह धारणा बदल चुकी है कि खेल से भविष्य खराब होता है। आज खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने लक्ष्य को हासिल कर सम्मान और पहचान प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह देते हुए कहा कि बिहार के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है कि खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें।
बैडमिंटन में चयन:
इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 वर्ग में काव्या राय, अमाइरा सिंह, लक्ष्मी एवं निशु का चयन हुआ। अंडर-17 में उदिता, पूजा, गौरी एवं शिवानी तथा अंडर-19 में रानी, नन्ही प्रिया एवं लक्ष्मी कुमारी चयनित हुईं। बालक वर्ग में आदित्य जैन, सक्षम सिंह, नवनीत, अयान आदित्य, आर्यन राज, सौरभ राज, अनिरुद्ध कृष्णा, आयुष्मान प्रताप सिंह, रिशु राज, आर्नव कश्यप, ऋषभ राज एवं आर्यन का चयन हुआ।
हॉकी में खिलाड़ियों का चयन:
बीपी +2 विद्यालय में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका अंडर-19 वर्ग में रिमझिम, काजल, पूनम, काजल, मुन्नी, दीपा, मनीषा, खुशी, रूपम, खुशी, प्रीति, सोनी, छोटी, अर्चना, सरिता, अंजू, पल्लवी एवं स्मृति का चयन हुआ। बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:
खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में आयुष, सुमित, सत्यम, आयुष, दिव्यांशु, सत्यम, गौरव, सत्यम, कृष, हेमंत, हर्ष राज, मृत्युंजय, शुभम, हर्षित राज, विकास, गौरव, आनंद, राम कुमार, सोनू एवं शुभम कुमार का चयन हुआ।
बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण:
बालिका अंडर-17 के विभिन्न भार वर्गों में साक्षी, अभिलाषा, शिवानी, संजना, शिवानी एवं आयशा परवीन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में ज्योति ने गोल्ड जीता। वहीं बालक अंडर-17 में प्रियांशु, अब्दुश शमद, सचित एवं मो. शाकिब ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारोत्तोलन में भी शानदार प्रदर्शन:
बालिका अंडर-17 के विभिन्न भार वर्गों में दिपाली, सोनाली, मीनाक्षी एवं आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-17 में शिवम, प्रियांशु, सुधांशु शेखर, कार्तिक रंजन एवं पियूष ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कृष्ण कुमार, हर्ष, शिवम एवं आदित्य कुमार चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-19 में प्रेम, सोनू, मो. दिलशाद, शिवम एवं मो. एहसान ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा कल्याण केंद्र, बरौनी रिफाइनरी में बास्केटबॉल तथा खेल भवन-सह-व्यायामशाला में शतरंज, वुशू, बॉक्सिंग, कराटे, भारोत्तोलन एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।