Fri. Oct 2nd, 2026

बेगूसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के वर्ग 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, योगा सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बी.पी. इंटर स्कूल में बालक वर्ग की कबड्डी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीयकृत गांधी स्मारक +2 विद्यालय, नौलागढ़ की टीम विजेता रही।

वहीं गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

100 मीटर दौड़

  • अंडर-17: ज्योति कुमारी प्रथम, सृष्टि कुमारी द्वितीय एवं सरस्वती कुमारी तृतीय।

  • अंडर-14: सिमरन प्रथम, दीपाली द्वितीय एवं शांभवी तृतीय।

  • अंडर-19: लक्की प्रथम एवं अंजली द्वितीय।

200 मीटर दौड़

  • अंडर-14: नुसरत प्रथम, खुशी द्वितीय एवं राजनंदनी तृतीय।

  • अंडर-19: नूपुर प्रथम, नेहा द्वितीय एवं सपना तृतीय।

400 मीटर दौड़

  • अंडर-14: प्रीति प्रथम, सोनाली द्वितीय एवं आराध्य तृतीय।

  • अंडर-17: सोनाली प्रथम, अभिलाषा द्वितीय एवं लक्ष्मी तृतीय।

  • अंडर-19: नूपुर प्रथम एवं गुड़िया द्वितीय।

600 मीटर दौड़, अंडर-14: खुशबू प्रथम, आराध्य द्वितीय एवं तनिषा तृतीय।

1500 मीटर दौड़

  • अंडर-17: रिया प्रथम, अन्नू द्वितीय एवं रूमझूम तृतीय।

  • अंडर-19: मेधा प्रथम एवं सोनम द्वितीय।

लॉन्ग जंप

  • अंडर-14: शांभवी प्रथम, शिव ज्योति द्वितीय एवं राखी तृतीय।

  • अंडर-17: लाडली प्रथम, लक्की द्वितीय एवं अंजली तृतीय।

  • अंडर-19: मधु कुमारी प्रथम।

गोला फेंक

  • अंडर-14: अर्पणा प्रथम एवं अनिका द्वितीय।

  • अंडर-17: निशु प्रथम, निशु कुमारी द्वितीय एवं अहिल्या तृतीय।

  • अंडर-19: नूपुर सिंह प्रथम।

डिस्कस थ्रो

  • -14: अर्पणा प्रथम।

  • अंडर-17: निशु कुमारी प्रथम।

प्रतियोगिता के दौरान उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, प्रतियोगिता संयोजक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, शुभम, रितेश, सोनू, सत्यम, शशि, बबीता सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन ने खेल प्रतिभाओं के प्रति जिले में बढ़ती रुचि को दर्शाया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post