@ सुखा नशा और अपराध के आगोश में जाने से बेगूसराय को बचाने के लिए प्रशासन के द्वारा कठोर रूख के साथ-साथ आमजन को भी होना होगा जागरूक – अमीन हमजा
@ वीबीएसए बिल शिक्षा को पांच गुना महंगा करेगा – एआईएसएफ
जब से धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने तब से देश की शिक्षा व्यवस्था इतनी चौपट है कि जितने भी प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही है सबों का या तो प्रश्न पत्र लीक हो जाता है या पूरी तरीके से धांधली हो जाती है, धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा विभाग नहीं संभाल रहा है उनसे अविलंब इस्तीफे की मांग हमारा संगठन करता है। एनईपी और वीबीएसए बिल शिक्षा को पांच गुणा महंगा और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से उलझ कर रख दिया गया है, हमारा संगठन इस शिक्षा नीति को वापस करने की मांग करता है। उपर्युक्त बातें मशाल जुलूस के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिले को सुखा नशा मुक्ति और अपराध के आगोश में जाने से बचने के लिए जिला प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना ही चाहिए साथ ही गांव- गांव,टोला-टोला में आम जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है।
एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार,जिला सचिव सत्यम भारद्वाज,राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने संयुक्त रूप से कहा कि बेगूसराय क्रांतिकारी धरती है, लेकिन जब से गिरिराज सिंह सांसद बने हैं तब से बेगूसराय में लगातार अपराध और रेप की घटनाएं बढ़ गई है, पिछले दिनों चकिया में एक महिला और चिड़िया बरियारपुर में बच्ची के साथ रेप की घटना घटी इस पर बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय खुलना चाहिए लेकिन यहां सुखा नशा बेगूसराय के युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर रहा है और बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों को इससे कोई मतलब नहीं।
हमारा संगठन बेगूसराय जिला प्रशासन से यह मांग करता है कि बेगूसराय को अपराध और सुखा नशा मुक्ति बनाने के लिए थाना और ओला स्तर पर कठोर से कठोर रुख अपनाए।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हमारे संगठन द्वारा लगाए गए बुक स्टॉल को पुलिस प्रशासन के द्वारा हटाया गया, भगत सिंह अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की किताब को दिल्ली पुलिस के द्वारा फेंका गया।
यह उन तमाम क्रांतिकारियों के विचार पर सिर्फ हमला ही नहीं बल्कि उन क्रांतिकारियों का अपमान है, जिसे हमारा संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
ज्ञात हो कि दिनांक 03 जुलाई 2026 को संध्या 08 बजे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने *टाउन हॉल से नगर निगम चौक नवाब चौक होते हुए कैंटीन चौक मशाल जुलूस निकाला।*
मशाल जुलूस का नेतृत्व एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज और शादाब खुर्शीद संयुक्त रूप से कर रहे थे।
इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो,नई शिक्षा नीति 2020 वापस लो,वीबीएसए बिल वापस लो,जिले में बाढ़ से अपराध और सुख नशे के सेवन पर पूरी तरह से रोक लगाओ सहित विभिन्न मुद्दों से संबंधित पोस्टर और बैनर के साथ हाथ में मशाल लेकर संबंधित नारे लगा रहे थे।
मशाल जुलूस के दौरान एआईएसएफ जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार,हसमत बालाजी, सिराज, अंकित कुमार,बिपिन कुमार,शाहरूख इकबाल,रविभूषण,शाहजहां सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।