Sat. Jul 4th, 2026

बेगूसराय में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल, बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का आगाज

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय (खेल विभाग) के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल-15/17/19 बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज आज गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय में हुआ।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के अलग-अलग उम्र वर्ग के टीमों ने भाग लिया। अंडर-15 बालक वर्ग में लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बछवाड़ा, उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, कृष्णामूर्ति पब्लिक स्कूल एवं दून पब्लिक स्कूल के टीमों ने भाग लिया। अंडर- 17 बालक वर्ग में आर. के. टी. एन. हाई स्कूल शालिग्रामी, लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बछवाड़ा एवं दून पब्लिक स्कूल के टीमों ने भाग लिया वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मुरलीटोल बछवाड़ा, आर. जे. के. उच्च विद्यालय बरौनी एवं आर. जे. के. मध्य विद्यालय तेघड़ा की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्री बिट्टू कुमार सिंह एवं जिला कला एवं संस्कृति विभाग श्री श्याम कुमार सहनी ने किया।

उन्होंने खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि खेल से एकता का संदेश मिलता है और उम्मीद करता हूँ कि बेगूसराय के ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।
आज का मैच बालिका वर्ग 17 में लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल और आर. जे. के. मध्य विद्यालय तेघड़ा के बीच खेला गया जिसमे लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बछवाड़ा की टीम 2 -0 से विजेता रही।


बालिका वर्ग 17 के फाइनल मैच आर. जे. के. उच्च विद्यालय बरौनी बनाम लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मुरलीटोल बछवाड़ा के बीच खेला गया जिसमे लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मुरलीटोल बछवाड़ा की टीम ने को 2-0 से विजेता रही ।
बालक वर्ग 15 के फाइनल मैच कृष्णामूर्ति पब्लिक स्कूल बनाम उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमे कृष्णामूर्ति पब्लिक स्कूल की टीम ने उड़ान इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराया।
बालक वर्ग 17 के फाइनल मैच आर. के. टी. एन. हाई स्कूल शालिग्रामी बनाम दून पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमे आर. के. टी. एन. हाई स्कूल शालिग्रामी की टीम ने दून पब्लिक स्कूल को टाई ब्रेकर में 4-1 से विजेता रही ।


राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालक 15 में बेगूसराय जिले की ओर से कृष्णामूर्ति पब्लिक स्कूल, बालिका 17 में लेफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मुरलीटोल बछवाड़ा एवं बालक 17 में आर. के. टी. एन. हाई स्कूल शालिग्रामी की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी ।
आज के इस कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, शशिकांत, शुभम ,रितेश आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जबकि उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक कन्हैया भारद्वाज ने निभाई वहीं मैच रेफरी के रूप में अमन कुमार, रौशन कुमार राय, अंकित कुमार, सुजीत कुमार एवं नीरज कुमार मौजूद थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed