न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अभियान समिति की बैठक में तेघडा विधायक रजनीश कुमार एवं चेरियाबरियारपुर विधायक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अभियान समिति को कई सुझाव दिया तथा खुद भी दोनों विधायक ने अपनी बात को सदन में रखने की बात कही ।
विधायक रजनीश कुमार ने कहा खगड़िया, बेगूसराय को मिलाकर बेगूसराय प्रमंडल बनने का सम्पूर्ण अहर्ता रखता है , यह प्रस्ताव पूर्व में जिला पदाधिकारी बेगूसराय एवं प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरकार के पास भेजा गया। हम चाहते हैं कि सरकार अब जल्द फैसला ले , क्योंकि बिहार में नए प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड का गठन हुए 22- 23 वर्षों से अधिक हो गया है। 22-23 वर्षों में आबादी राज्य का दुगुना से अधिक हो चुका है। आबादी बढ़ने के कारण समस्या का समाधान कठिन हो रहा है, छोटा प्रमंडल होने से सरकार के योजनाओं का लाभ हर एक एक व्यक्ति को मिलेगा ।

सबसे बड़ा प्रमंडल मुंगेर है जो छः जिला का है ,इसलिए प्रमंडल बनाओ अभियान समिति का मांग सही है।
चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस मांग पर सभी पार्टी और सभी जनप्रतिनिधि का समर्थन प्राप्त है। मुझे उम्मीद है जल्द आने वाले समय में बेगूसराय प्रमंडल के रूप में दिखेगा। बेगूसराय प्रमंडल का सभी अहर्ता रखता है। हम लोग सदन में आवाज उठाएंगे तथा सरकार से मांग करेंगे ।
संचालन करते हुए संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रमंडल नहीं बनने के कारण कभी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाला जिला बेगूसराय में आज विश्वविद्यालय नहीं है, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि महाविद्यालय ,मैनेजमेंट कॉलेज, बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं पर्यटन का विकास नहीं हो रहा है। यहां का रोजगार प्रमंडल बनाने से मिलने वाला है ।


