Mon. Jun 15th, 2026

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अभियान समिति की बैठक आयोजित, तेघड़ा एवं चेरियाबरियारपुर विधायक हुए शामिल

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अभियान समिति की बैठक में तेघडा विधायक रजनीश कुमार एवं चेरियाबरियारपुर विधायक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अभियान समिति को कई सुझाव दिया तथा खुद भी दोनों विधायक ने अपनी बात को सदन में रखने की बात कही ।
विधायक रजनीश कुमार ने कहा खगड़िया, बेगूसराय को मिलाकर बेगूसराय प्रमंडल बनने का सम्पूर्ण अहर्ता रखता है , यह प्रस्ताव पूर्व में जिला पदाधिकारी बेगूसराय एवं प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सरकार के पास भेजा गया।  हम चाहते हैं कि सरकार अब जल्द फैसला ले , क्योंकि बिहार में नए प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड का गठन हुए 22- 23 वर्षों से अधिक हो गया है। 22-23 वर्षों में आबादी राज्य का दुगुना से अधिक हो चुका है। आबादी बढ़ने के कारण समस्या का समाधान कठिन हो रहा है, छोटा प्रमंडल होने से सरकार के योजनाओं का लाभ हर एक एक व्यक्ति को मिलेगा ।

सबसे बड़ा प्रमंडल मुंगेर है जो छः जिला का है ,इसलिए प्रमंडल बनाओ अभियान समिति का मांग सही है।

चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस मांग पर सभी पार्टी और सभी जनप्रतिनिधि का समर्थन प्राप्त है। मुझे उम्मीद है जल्द आने वाले समय में बेगूसराय प्रमंडल के रूप में दिखेगा। बेगूसराय प्रमंडल का सभी अहर्ता रखता है। हम लोग सदन में आवाज उठाएंगे तथा सरकार से मांग करेंगे ।
संचालन करते हुए संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रमंडल नहीं बनने के कारण कभी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाला जिला बेगूसराय में आज विश्वविद्यालय नहीं है, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि महाविद्यालय ,मैनेजमेंट कॉलेज, बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं पर्यटन का विकास नहीं हो रहा है। यहां का रोजगार प्रमंडल बनाने से मिलने वाला है ।

बैठक का अध्यक्षता आलोक कुमार में करते हुए अपने विचार को रखा। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की प्रमंडल नहीं बनने के कारण बेगूसराय तथा खगड़िया का संपूर्ण विकास बाधित है और इसके लिए हम लोग एकजुट हैं ।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि प्रमंडल का काम बढ़ रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी पूर्व में कहा था कि बेगूसराय प्रमंडल आधा बन गया है जल्द सरकार देखेगी। यह बात उन्होंने मांग को लेकर आश्वासन दिया था ।

उक्त अवसर पर उपमहापौर अनीता देवी, पार्षद उमेश राय,वरिष्ठ खिलाड़ी समीर शेखर, विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिंह, मार्क्समेन के निदेशक कल्याण कुमार, दधीचि देह दान के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, विवेक कुमार, इंद्रजीत राय संतोष प्रभाकर, राजेश कुमार सिन्हा, रजनीश कुमार, आदि ने संबोधित किया ।।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed