न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नागरिक कल्याण संस्थान के द्वारा ओमर बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में इंटर्नशीप कर रहे छात्र छात्राओं को पर्यावरण की जानकारी देते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी कालेज देवरिया के जन्तु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो सुधीर कुमार ने कहा कि पर्यावरण सिर्फ शब्द नहीं बल्कि मनुष्य का संतुलित जीवन जीने का आधार है, इसलिए पर्यावरण बचाने के लिए युवाओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। विकसित संसाधन को बढ़ाने में वृक्षों की कटाई और भौतिकवादी व्यवस्था का उपयोग मनुष्य करते जा रहे हैं। जिसके कारण आक्सीजन की कमी होती जा रही है। घरों में एसी ज्यादा लगना बाहर के स्वस्छ हवा को और ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

मनुष्य भौतिकवादी जीवन में प्लास्टिक का उपयोग से बचें। खेतों जंगलों में आग ना लगावे। हमलोग गाड़ी का उपयोग कम कर के साइकिल का उपयोग ज्यादा करें। पैदल चलें जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर लाभदायक होगा। मनुष्य सिर्फ़ भोग के लिए दुनिया में नहीं आया है बल्कि बेहतर दुनिया का संरक्षण करना भी मनुष्य की जिम्मेदारी है।


