Mon. Aug 10th, 2026

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय का दबदबा, 05 स्वर्ण समेत जीते 16 पदक

 न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ ऋषब कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, सुप्रिया तथा ख़ुशी कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक ।

36वी बीटीए राज्य स्तरीय क्यूरोगी तथा 09 बीटीए राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि मोतिहारी के आर्य विद्यापीठ स्कूल , बालगंगा में आयोजित है । वहां प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा । पहले दिन बेगूसराय ने 05 स्वर्ण, 6 रजत तथा 5 कांस्य पदक जीत कर पदक संख्या को 16 तक पहुंचा कर बेगूसराय की स्थिति को काफी मजबूत किया है ।

प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर वर्ग के 28 किलोग्राम से नीचे वर्ग में साक्षी कुमारी तथा 25 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में सोनम कुमारी ने कांस्य पदक जीता है । वही , कैडेट बालक वर्ग के 41 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में ऋषभ कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है ।57 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में मोहम्मद अली ने रजत , अंडर 61 किलोग्राम में पीयूष ने रजत तथा अंडर 65 और ओवर 65 किलोग्राम भार वर्ग में क्रमशः शिवम कुमार व प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है ।

वही कैडेट बालिका वर्ग के अंडर 29 किलोग्राम वर्ग में रिमझिम कुमारी ने रजत , अंडर 37 किलोग्राम वर्ग में सुरुचि कुमारी ने कांस्य , अंडर 41 किलोग्राम वर्ग में अनन्या कुमारी ने रजत पदक जीतकर बेगूसराय का मान बढ़ाया है । जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 43 किलोग्राम वर्ग में छवि ने रजत , अंडर 46 किलोग्राम वर्ग में चाहतप्रिया ने भी रजत , अंडर 52 किलोग्राम में शुभप्रिया ने स्वर्ण , अंडर 63 वर्ग में ऋचा कुमारी ने कांस्य तथा अंडर 68 किलोग्राम वर्ग में खुशी कुमारी ने स्वर्ण , ओवर 68 किलोग्राम वर्ग में आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक जीता है ।


इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, रिफाइनरी कर्मी इन्कु कुमार , रिफाइनरी कर्मी सह ताइक्वांडो खिलाड़ी राजवंशी कुमार, जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब कोच मो.फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार,श्याम कुमार राज, श्याम किशोर सिंह ,चौधरी जिशान ने पदक विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामना दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post