न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिला कराटे संघ, बेगूसराय के चार प्रतिभागी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बरौनी जंक्शन से कोलकाता के लिए रवाना हुई।
जिला कराटे संघ, बेगूसराय के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बतलाया कि इस प्रतियोगिता में बिहार से कुल 50 बालक वर्ग में एवं 25 बालिका वर्ग में खिलाड़ी हैं। जिसमें बेगूसराय के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।
बेगूसराय से बालिका खिलाड़ी शिवानी कुमारी 12-13 वर्ष में अंडर 37 भार वर्ग में, मुस्कान कुमारी 14-17 वर्ष में अंडर 44किलो भार में,अंजली भारती 16-17 वर्ष में अंडर 55 किलो भार में सचिन कुमार 16-17 वर्ष में अंडर 61 किलो भार में।
7 से 9 अगस्त 2026 तक कई नेशनल सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स ऐरीना कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।


