न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण में स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल, बालगंगा में पूर्वी चंपारण जिला ताईक्वान्डो संघ के द्वारा दिनांक 08 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक 36वी बीटीए राज्य स्तरीय क्यूरोगी तथा 09वी बीटीए राज्य स्तरीय पूमसे ताईक्वान्डो प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता मे बेगूसराय के चयनित खिलाड़ियों के लिए रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में देर संध्या बेगूसराय जिला ताईक्वान्डो संघ के द्वारा शुभकामना समारोह आयोजित किया गया ।



