Thu. Aug 6th, 2026

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय के चार खिलाड़ी कोलकाता रवाना 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला कराटे संघ, बेगूसराय के चार प्रतिभागी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बरौनी जंक्शन से कोलकाता के लिए रवाना हुई।

जिला कराटे संघ, बेगूसराय के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बतलाया कि इस प्रतियोगिता में बिहार से कुल 50 बालक वर्ग में एवं 25 बालिका वर्ग में खिलाड़ी हैं। जिसमें बेगूसराय के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।
बेगूसराय से बालिका खिलाड़ी शिवानी कुमारी 12-13 वर्ष में अंडर 37 भार वर्ग में, मुस्कान कुमारी 14-17 वर्ष में अंडर 44किलो भार में,अंजली भारती 16-17 वर्ष में अंडर 55 किलो भार में सचिन कुमार 16-17 वर्ष में अंडर 61 किलो भार में।

7 से 9 अगस्त 2026 तक कई नेशनल सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स ऐरीना कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।

इस मौके पर जिला कराटे संघ, ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष अमित कुमार, बिहार कराटे के महासचिव कौशल कुमार सिंह, बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी, डायनामिक एन जीओ के अध्यक्ष शीलू देवी, जिला कराटे संघ के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम सफलता की कामना की है। जिले के खेल जगत में उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post