Tue. Jul 7th, 2026

भारतीय क्रांतिवीर पार्टी ने बालू माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेश में किया प्रदर्शन व सड़क जाम

न्यूज़ डेस्क, संदेश/भोजपुर, बबलू कुमार।।

@ किया मांग अवैध रूप से हुए बालू भंडारण पर जल्द से जल्द हो जांच

 @ SC, ST ACT में दर्ज केस में सभी आरोपियों को हो जल्द गिरफ्तारी

 भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड के ग्राम काजी चक के पास भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के नेता कृष्णा पासवान पर कथित रूप से बालू माफियाओं के गुंडों के द्वारा द्वारा किए गए हमले के विरोध में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

https://youtu.be/hliKpG8tyj0

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्णा पासवान लंबे समय से क्षेत्र में कथित अवैध बालू खनन और अवैध बालू भंडारण के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसी कारण उन पर हमला किया गया। उनका आरोप था कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आम लोगों में आक्रोश है। साथ ही कहा कि कृष्णा पासवान के ऊपर किए हमले के बाद सभी आरोपियों के ऊपर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत केस दर्ज है लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।


सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो गया।
भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्णा पासवान ने कहा कि मेरे द्वारा भोजपुर खनन विभाग को अवैध रूप से किए बालू भंडारण के विरुद्ध आवेदन कितनी बार दिया लेकिन जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किया गया, साथ ही कहा कि हमारे ऊपर बालू ठेकेदारों के द्वारा सुयोजित तरीके से घाट नंबर 12,14,18 के संवेदकों के गुंडों के द्वारा हमारे ऊपर हमला करवाया गया है यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच जारी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/hliKpG8tyj0

यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध खनन और जनसुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed