न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर द्वारा गठित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZRUCC का बैठक 7 जुलाई को पटना के मौर्या होटल में आयोजित होगी ।
बैठक में रेल महाप्रबंधक के साथ कई वरीय अधिकारी भाग लेंगे । बैठक में पूर्व मध्य के प्रमुख सलाहकार समिति के सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा जनहित में तथा रेल यात्री हित में से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। श्री सिन्हा के प्रस्ताव पर पूर्व में भी 8 जोड़ी ट्रेन का ठहराव बेगूसराय में मिला है । जिसमें प्रमुख बेंगलुरु एक्सप्रेस, सहरसा अहमदाबाद, जोगबनी रोड, अमृत भारत इत्यादि है ।


