न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में 24वी जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता व सातवीं पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को बरौनी में स्थित आरकेसी हॉल मे देर संध्या सम्पन्न हुई । जिला संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे बरौनी ताइक्वांडो क्लब की टीम ने 35 स्वर्ण , 22 रजत व 35 कांस्य पदक जीतकर ऑवरऑल चैम्पियन बनी। जबकि कल्याण केन्द्र ताइक्वांडो ऐकेडमी की टीम ने 16 स्वर्ण 18 रजत व 25 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी । वही जीवन शक्ति क्लब,तेघडा ने 09 स्वर्ण, 03 रजत व 10 कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरे पायदान पर रही ।



