Mon. Jun 15th, 2026

पर्यावरण की रक्षा करना युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी – डां सुधीर

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नागरिक कल्याण संस्थान के द्वारा ओमर बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में इंटर्नशीप कर रहे छात्र छात्राओं को पर्यावरण की जानकारी देते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी कालेज देवरिया के जन्तु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रो सुधीर कुमार ने कहा कि पर्यावरण सिर्फ शब्द नहीं बल्कि मनुष्य का संतुलित जीवन जीने का आधार है, इसलिए पर्यावरण बचाने के लिए युवाओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। विकसित संसाधन को बढ़ाने में वृक्षों की कटाई और भौतिकवादी व्यवस्था का उपयोग मनुष्य करते जा रहे हैं। जिसके कारण आक्सीजन की कमी होती जा रही है। घरों में एसी ज्यादा लगना बाहर के स्वस्छ हवा को और ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

मनुष्य भौतिकवादी जीवन में प्लास्टिक का उपयोग से बचें। खेतों जंगलों में आग ना लगावे। हमलोग गाड़ी का उपयोग कम कर के साइकिल का उपयोग ज्यादा करें। पैदल चलें जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर लाभदायक होगा। मनुष्य सिर्फ़ भोग के लिए दुनिया में नहीं आया है बल्कि बेहतर दुनिया का संरक्षण करना भी मनुष्य की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि विकसित भारत में सड़क, उद्योग, पुल इत्यादि निर्माण में वृक्षों की कटाई जिस रफ्तार से हो रही है उस रफ्तार से बड़े वृक्ष को नहीं लगाया जा रहा है। उद्योग को लगाने में मनुष्य के मानक जीवन को ध्यान रखना चाहिए। हमलोगों को सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। छात्र छात्राओं ने काफी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाया। लगभग पांच सौ छात्र छात्रा वर्ग में उपस्थित थे। मौके पर विश्वजीत कुमार, राहुल कुमार, अविनाश मिश्रा इत्यादि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed