बेगूसराय साइबर थाना द्वारा नाबालिग लड़कियों का फोटो, विडियो प्राप्त कर AI के माध्यम से नग्न, अश्लील बनाकर रूपया की उगाही करने के मामले का उद्भेदन किया गया। इस मामले में एक अपराधी को कांड में प्रयुक्त 01 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि साइबर थाना को दिनांक-13.06.26 को नाबालिग पीड़िता की मां के द्वारा एक आवेदन दिया गया कि सोशल मीडिया (Facebook/Instagram) के माध्यम से नाबालिग लड़की का फोटो/विडियो प्राप्त कर AI के माध्यम से नग्न/अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर Massanger/whatsapp पर संपर्क कर डरा धमका कर रूपया की उगाही की जा रही है।
आवेदन प्राप्त होते हीं साइबर थाना द्वारा NCRP पर Complain enter किया गया तथा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के दौरान वादिनी द्वारा उपलब्ध कराये गये फोन नम्बरों, whatsapp चैट तथा बैंक एकाउंट का डिटेल प्राप्त किया गया।
तत्पश्चात अपराध करने वाला अप्राथमिकी अभियुक्त कुमार सांकृत को खांजेकला मोहल्ला जिला-पटना से गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त मोबाईल को बरामद एवं जप्त किया गया। जप्त मोबाईल के गैलरी में लगभग 200 लड़कियों का नग्न फोटो / विडियो एवं शेयर करने वाले whatsapp ग्रुप पाया गया।
पीड़िता से अब तक 20,000 रूपया की वसूली गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा की गयी है। बैंक एकाउंट भी अभियुक्त के नाम से है।
साइबर थाना कांड सं0-40/26 दिनांक-13.06.26 धारा-77/78/79 /318(4)/319(2)/308 (2) बी०एन०एस० एवं 66/66 (D) / 67 (B) I.T Act एवं 12/15 Pocso Act दर्ज किया गया है।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।