Wed. May 27th, 2026

बरौनी रिफाइनरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों के लिए किया अद्भुत आयोजन, बच्चियों के चेहरे हंसी और खुशी से झूम उठे

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

इंडियनऑयल की बरौनी रिफाइनरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेगूसराय के कंकौल में बच्चियों के लिए अद्भुत आयोजन कर विद्यालय के गलियारे हंसी और खुशी से गूंज उठी, जब बरौनी रिफाइनरी ने दिल से की गई पहल “स्माइल्स वी स्प्रेड” को आगे बढ़ाया।

बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, श्री सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी डॉ. सुष्मिता प्रकाश के नेतृत्व में, इस पहल ने इंडियनऑयल की देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरे संकल्प को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ईएमएस, एमएस, एवं एलएंडडी) श्री पी.के. नाथ, प्रबन्धक(ईएमएस, एमएस, एवं एलएंडडी) श्री राधे श्याम प्रसाद, और मैनेजमेंट टीम के अन्य सीनियर सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने छोटी बच्चियों के लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए सहयोग दिया।


इस पहल से 10 से 14 साल की लगभग 100 बच्चियों को खुशियाँ बाटीं गई, जिनकी स्कूल में देखभाल की जाती है। उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाने और पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए, लड़कियों को स्वच्छता किट, स्पोर्ट्स किट, दैनिक जीवन के समान, स्टडी किट और स्कूल बैग उपहार में दिए गए।

इनडोर गेम्स जैसे लूडो, शतरंज और कैरम के अलावे आउटडोर गेम्स जैसे बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट और बैडमिंटन रैकेट भी उपहारों में शामिल थे । ये संसाधन बच्चियों को सक्रिय रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई व खेल के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने के अवसर प्रदान करेंगे।

बिहार के बेगूसराय में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBVs) मुफ्त आवासीय विद्यालय हैं, जिन्हें विशेष रूप से वंचित पृष्ठभूमि की बच्चियों जिनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अल्पसंख्यक और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की बच्चियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इन संस्थानों का उद्देश्य शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, रहने-खाने की सुविधा, यूनिफॉर्म और पढ़ाई का सामान उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है।

बरौनी रिफाइनरी ने बच्चों और संरक्षक टीम —दोनों के लिए मुफ्त मेडिकल चेक-अप कैंप भी आयोजित किया , ताकि यह सामाजिक पहल लगातार आगे बढ़ती रहे और उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे।

इस दिन का सबसे खास पल लड़कियों की प्रतिक्रिया थी। चेहरे पर खिली मुस्कान के साथ, उन्होंने टीम के सदस्यों से बड़े ही आत्मीय भाव से बातचीत की और एक मधुर मिथिला गीत के माध्यम से अपना आभार व्यक्त किया; जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक गौरव और सहज मासूमियत से भर गया।
“स्माइल्स वी स्प्रेड” पहल के माध्यम से, बरौनी रिफाइनरी ने एक बार फिर इंडियनऑयल के मूल मूल्य ‘देखभाल’ को प्रदर्शित किया है। जिसके तहत स्नेह, खुशी और उम्मीदें फैलाई जाती हैं, और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सच्चे अर्थों में जिया जाता है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह खबर अर्पिता पटेल, कॉर्पोरेट संचार अधिकारी ने दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed