Thu. May 28th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा पटना में विगत दिन ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसमे आइडियल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने कोच मणिकांत के मार्गदर्शन में भाग लिया था । भाग ले रहे खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा प्रतियोगता मे सफलता अर्जित किये तथा साउथ कोरिया के द्वारा ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट निर्गत किया गया ।

इस उपलक्ष्य मे जिले मे स्थित गांधी स्टेडियम मे देर संध्या प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । आयोजन में खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम साहनी, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार , खेल शिक्षक अरविंद कुमार, मनीष कुमार , रौशन कुमार आदि ने आइडियल ताइक्वांडो क्लब के सफल खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किये ।

मौके पर उपस्थित खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने कहा कि आज के समय में खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने की असीम संभावनाएँ हैं। खेल के माध्यम से जिले के अनेक खिलाड़ियों ने प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि जिले में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिल रहा है।
अंत में उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र में

चंद्रकांत कुमार,अभिषेक कुमार, सोनाली कुमारी,कुमकुम कुमारी,खुशी कुमारी ,बादल कुमार , राजू कुमार,सुदर्शन ,कुमारी संध्या, कुमारी सिद्धि ,तनु कुमारी ,अनु कुमारी, जुली कुमारी ,पायल कुमारी ,उमंग आजाद ,अंशु कुमार तथा

येलो बेल्ट में 

परिधि ,प्रियांशी, शांभवी ,सोनी ,वैभवी ,आरती, रिमझिम, अंतरा ,नंदिनी , आर्या श्री , कैरी राज ,नव्या परिधि, नेहा, प्रज्ञा राय ,लवली कुमारी, सृष्टि , कृतिका,भूमिका, मानस मनी, क्रिश ,एमडी वाली हसन, आदित्य राज, प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार ,अंकित कुमार ,आयुष कुमार ,आयांश मेहता अब्दुल अनस, अंतरिक्ष आर्य ,भार्गव राज, अक्षत राज ,एमडी आरिज, अंश कश्यप, हेमंत आनंद ,ईशान्वी आनंद ने सर्टिफिकेट प्राप्त किये ।

इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, रिफाइनरी कर्मी इन्कु कुमार , रिफाइनरी कर्मी सह ताइक्वांडो खिलाड़ी राजवंशी कुमार,जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब कोच मो.फुरकान,बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार,श्याम कुमार राज, श्याम किशोर,चौधरी जिशान समेत जिले के खेलप्रेमियो ने बधाई एवं शुभकामना दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed