Fri. Oct 23rd, 2026

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय। बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना है।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना, तिरहुत, दरभंगा एवं कोशी तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना, तिरहुत, दरभंगा एवं सारण के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है। इन निर्वाचन क्षेत्रों के वैध एवं पंजीकृत मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

 

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय ने जिले के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता शिक्षकों एवं कर्मियों को मतदान के लिए निर्धारित तिथि पर विशेष आकस्मिक अवकाश की अनुमति देना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे शुक्रवार को मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed