न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय। विजयदशमी के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिले में द्रोणाचार्य क्लासेस का विधिवत शुभारंभ किया गया। संस्थान की शुरुआत पिलर नंबर 72, एसबीएसएस कॉलेज (कॉपरेटिव कॉलेज) के समीप, एनएच-31 के पास की गई है।

शुभ अवसर पर संस्थान के शुभारंभ को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। द्रोणाचार्य क्लासेस का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है।

विजयदशमी के पावन पर्व पर शुरू हुए इस संस्थान से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी में सहयोग मिलने की उम्मीद है। संस्थान की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच नई शैक्षणिक संभावनाओं को लेकर उत्साह है।


