न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


