न्यूज डेस्क-बबलू कुमार-भोजपुर-आरा-
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिला मुख्यालय मे स्थित नेता जी की प्रतिमा स्थल, नेता जी मोड़, आरा मे धुमधाम हर्षोंउल्लास के साथ भोजपुर जिला प्रशासन एवं नवोदय संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे राजकीय समारोह देश पराक्रम दिवस के रुप मे मनाया गया।
स्वतंत्रता संग्राम के शिखर पुरुष नेता जी सुभाष चंद्र बोस की कृतज्ञता वलिदान के लेकर बतौर मुख्य अतिथि भोजपुर जिला पदाधिकारी श्री राज कुमार, अतिथि उप विकास आयुक्त श्री विक्रम वीरकर, नगर आयुक्त श्री विरोध कुमार भगत,जिला मुख्यालय उपाधिक्षक श्री बिनोद कुमार सिंह , सामान्य प्रशाखा प्रभारी श्री ऋषभ राज एवं अन्य पदाधिकारी सहित जिलावासियों ने माल्यार्पण अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित किये।
राजकीय समारोह के अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार सिन्हा एवं संचालन नवोदय संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था,आर के सचिव डी.राजन,ने किया।जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस की महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।
अपनी प्रतिभा से नेता जी अंग्रेज़ों के सामने बड़ी चुनौती बन चुके थे। इनकी संगठन क्षमता की प्रशंसा जितनी भी की जाये कम है।
जयंती समारोह मे आरा नगर प्रमुख सरदार गुरु चरण सिंह, प्रो र्निमल कुमार सिंह,श्री सुनिल नैयर, श्री राणा प्रताप सिंह, डाक्टर किरण कुमारी, श्री चितरंजन कुमार सिन्हा, श्री अजित रंजन,श्री कुमार र्निमल,श्र जितेन्द्र सिंह,श्री अनुप कुमार तिवारी, श्री सतीश सिन्हा,चन्द भानु गुप्ता, डाक्टर संदीप कुमार,श्री यशवंत नारायण ,श्री मनोज नाथ,श्री मुकुन्द नन्दन,श्री आदित्य विजय जैन,डाक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा,ड मृत्युंजय कुमार वर्मा,राज नन्दे,श्री बिनोद कुमार सिंह, चुन्नु,श्री विनय कुमार श्रीवास्तव,श्री नीरज कुमार केशरी, श्री रोहित कुमार पाठक,श्री प्रेम सिंघानिया,श्री संचित प्रजापति,श्री कमलेश कुन्दन, श्री रविन्द्र कुमार,श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव,संजय पाल, श्री साहेब देव, श्री बिरेन्द्र कुमार ओझा, श्री लघु भोपालीश्री उमेश सिंह काफी ठंडी के वावजूद आरा नगर सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता,रंगकर्मी अन्य सम्मानित अथिति जयंती समारोह मे शामिल होकर जय हिंद,जय भारत,भारत माता की जय, की नारा बुलंद के साथ उनके किये बलिदान को याद किये।