Fri. Jul 18th, 2025

भोजपुर के जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी जयंती को लेकर किया बैठक।

पूरे देश में जननायक कर्पूरी ठाकुर गांव गरीब किसान और जन-जन के थे नेता – श्री भगवान सिंह कुशवाहा

 

भोजपुर – आरा – जनता दल यूनाइटेड के द्वारा 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पूरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया है इसमें पूरे बिहार से जनता दलों के कर्जकर्ताओं को पार्टी के आदेश पर पहुंच कर कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में उपस्थित होना है।

जिसको लेकर भोजपुर जिले के जगदीशपुर एवं पिरो प्रखंड के संयुक्त रूप से आरा स्थित धोबी घाट मोड़ पर एक निजी कंपलेक्स में जद यू वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई।
जद यू प्रदेश कमेटी द्वारा 24जनवरी को पटना के वेटरनरी कॉलेज में जन नायक स्व कर्पूरी ठाकुर जी के शताब्दी जयंती समारोह तैयारी को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सैकड़ो वाहनों के साथ लगभग 8000 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे । कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह सही समय पर पहुंचने के लिए आवश्यकता अनुसार सैकड़ो वाहनो की व्यवस्था की जाएगी ताकि सही समय पर सभी कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंचने का काम करेंगे।

वही कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए खाना नाश्ता पानी का भी उचित व्यवस्था पर निर्णय लिया गया । साथ ही कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पूरे देश के गांव गरीब किसान के साथ जन जन के नेता थे।

बैठक में मुख्य अतिथि जद यू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्री भगवान श्री कुशवाहा ,वशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक भाई विजेंद्र यादव जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष शंकरपाल
मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मुखिया वीरेंद्र शाह, संजय सिंह यादव, मुमताज वारसी ,नागेंद्र केसरी, हरेश राय ,राम पुलिस पासवान, दाढ़ी कुशवाहा, डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, मुखिया सत्येंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा पूर्व प्रमुख अखिलेश कुशवाहा, रूपन राम, अशोक राय, पूर्व मुखिया मदन शाह, राजकुमार प्रजापति ,गुरु शरण सिंह ,अशोक कुशवाहा ,मिथिलेश राम अफरीदी खान, अनिल कुशवाहा अवधेश सिंह ,राजू पासवान ,राजू पासवान, नगर सेठ ,राजेंद्र शर्मा, बिहारी जी ,पूर्व सरपंच सुनील कुशवाहा, रिंटू कुमार ,रितेश कुमार, छोटू कुशवाहा महिला नेत्री सुनीता देवी, सोनी खातून शारदा देवी, सुनीता प्रजापति सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल हुए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता जगदीशपुर जद यू के प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल व संचालन पिरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी ने किया। वही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा को सभी सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई भी दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed