Wed. Aug 12th, 2026

विजेता का सम्मान, राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता का हुआ सम्मान समारोह

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

36 वी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें 48 पदक विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। 58 खिलाड़ियों के दल से 48 पदक विजेता का होना , यह इनकी सफलता की कहानी को बताता है । उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य इस खेल को बेगूसराय के हरेक प्रखंड तक पहुंचाना है ।

इस अवसर पर कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी , आगामी प्रतियोगिता की तैयारी करे और असफल खिलाड़ी समीक्षा करे कि कहां चूक हुई है । उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों को शुभकामना भी दी ।

सम्मान समारोह का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने किया । इस अवसर पर तकनीकी कोच मणिकांत , श्याम किशोर सिंह , मो फुरकान , मनोज स्वर्णकार , रिफाइनरी कर्मी अनुज कुमार,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ कुमार,अविनाश कुमार समेत काफी गणमान्य उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती ने किया ।

सम्मानित खिलाड़ियों की सूची-
स्वर्ण पदक विजेता- रौशन कुमार ,रिशव राज,अमित कुमार, आयुष कुमार, उदित कुमार,अभिनव कुमार,ऋषब कुमार,शिवम कुमार, प्रिंस कुमार श्री राम कुमार, नयन राज, मो. गुलफाम आलम,सुप्रिया,सृष्टि कुमारी तथा ख़ुशी कुमारी ।

*रजत पदक विजेता* दिव्यांशु राज,स्वाति कुमारी,कुश कुमार, सुभाष, पीयूष कुमार, कुमार, राजवीर,सुबोध कुमार,छवि,लालसा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रिमझिम कुमारी,अनन्या पंडित,रवि राज,
अवंतिका कुमारी,कशिश कुमारी ।

*काँस्य पदक विजेता* के अनिकेत कुमार , आदित्य राज ,राज कुमार, सिद्धार्थ कुमार,अर्जित राज,साक्षी कुमारी,सोनम कुमारी,सुरुचि कुमारी,ऋचा कुमारी,आयुषी कुमारी,कुमकुम कुमारी ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed