Fri. Oct 2nd, 2026

बेगूसराय जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण बेगूसराय स्थित एनआईसी कार्यालय में किया गया, जिसमें जिले के संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

माह जुलाई 2026 के लिए बेगूसराय जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 2,53,042 लाभुकों के बैंक खातों में ₹28,97,80,400 की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,21,350 लाभुकों को ₹14,18,97,100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 63,202 लाभुकों को ₹7,03,26,700, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 29,033 लाभुकों को ₹3,25,42,800, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 21,864 लाभुकों को ₹2,44,83,900, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 15,127 लाभुकों को ₹1,78,05,200 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 2,466 लाभुकों को ₹27,24,700 की राशि शामिल है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, बेगूसराय श्री बृज किशोर चौधरी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्री अभिजीत सोनल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

DBT के माध्यम से पेंशन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed