Sun. Jun 28th, 2026

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों एवं पार्टी के मंडल अध्यक्षों के साथ प्रभारी मंत्री की बैठक

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ 20 सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक

बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने आज बेगूसराय सर्किट हाउस में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों एवं पार्टी के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://youtu.be/TlVIXpiQ0qg

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएं।

माननीय मंत्री ने कहा कि विकास, सुशासन एवं जनसेवा सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है। सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार, माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार, माननीय विधायक श्री कुंदन कुमार, माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मेहता,

https://youtu.be/us5ATKTZODc?si=vMI5s-cJ8Rt5ORdD

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed