Tue. Jun 9th, 2026

“नगर सहयोग शिविर” शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य होगी आयोजित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी नगर निकायों में “नगर सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर प्रत्येक मंगलवार को संबंधित वार्डों में आयोजित होंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का आवेदन सीधे जमा कर सकेंगे।

जिलाधिकारी, बेगूसराय ने बताया कि नगर निगम बेगूसराय तथा नगर परिषद बीहट, बरौनी, तेघड़ा, बलिया एवं बखरी के विभिन्न वार्डों में जून एवं जुलाई माह के दौरान चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित कर नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर निगम बेगूसराय अंतर्गत 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 27 एवं 28, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 3, 4, 5, 6, 7 एवं 8, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 17, 20, 21, 22, 23 एवं 24, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25, 26, 31, 32, 33 एवं 34, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 35, 36, 37, 38, 39 एवं 40, 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 29, 30, 41, 43, 44 एवं 45 तथा 28 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 9, 14, 18, 19 एवं 42 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर परिषद बीहट में 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 4, 5, 6, 36 एवं 37, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 7, 8, 33, 34 एवं 35, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9, 10, 31 एवं 32, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 29 एवं 30, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 14, 15, 16, 27 एवं 28, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 17, 18, 23, 24 एवं 25, 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 19, 20, 21, 22 एवं 26 तथा 28 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 में शिविर आयोजित होंगे।

नगर परिषद बरौनी में 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 13, 14, 15 एवं 16, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 21, 22, 23 एवं 24, 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25, 26, 27 एवं 28 तथा 28 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 29, 30 एवं 31 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर परिषद तेघड़ा में 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 13, 14, 15 एवं 16, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 21, 22, 23 एवं 24 तथा 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25, 26, 27 एवं 28 में शिविर आयोजित होंगे।

नगर परिषद बलिया में 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 13, 14, 15 एवं 16, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 21, 22, 23 एवं 24 तथा 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25, 26, 27 एवं 28 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर परिषद बखरी में 09 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4, 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8, 23 जून 2026 को वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, 30 जून 2026 को वार्ड संख्या 13, 14, 15 एवं 16, 07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20, 14 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 21, 22, 23 एवं 24 तथा 21 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 25, 26 एवं 27 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर आवेदकों को कंप्यूटर जनित पावती उपलब्ध कराई जाएगी तथा शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पंखा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में निर्धारित तिथि पर आयोजित नगर सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु आवेदन दें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed