Tue. May 19th, 2026

ललन कुमार सर्राफ को उप नेता मनोनीत होने पर मुकेश जैन ने दी हार्दिक बधाई

 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता पद पर पुनः तीसरी बार मनोनीत होने पर विधान परिषद सदस्य श्री ललन कुमार सर्राफ को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुकेश जैन ने कहा कि आदरणीय ललन कुमार सर्राफ जी वर्षों से सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनसमर्पण की राजनीति के माध्यम से लोगों के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। वे सदैव व्यवसायिक वर्ग, छोटे उद्यमियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली सरल, सहज एवं सकारात्मक रही है, जिसके कारण वे समाज के हर वर्ग में सम्मान और लोकप्रियता प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद में सर्राफ जी का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक समझ निश्चित रूप से सदन की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेगी। साथ ही उनके मार्गदर्शन से बिहार में व्यापार, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। पुनः उप नेता के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनीत किया जाना सर्राफ जी की संगठन के प्रति निष्ठा, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं जनता के अटूट विश्वास का सम्मान है। यह निर्णय न केवल कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है, बल्कि समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री ललन कुमार सर्राफ आगे भी जनहित, सामाजिक समरसता एवं बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाते रहेंगे तथा अपने अनुभव और दूरदर्शिता से राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed