भोजपुर(जगदीशपुर) ::–
बबलू कुमार ::–
5 जून 2020 शुक्रवार
पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत हेतमपुर गाँव के काली मंदिर के परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता विनोद वर्मा एवं सभी ग्रामीणों के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण में आए हुए सभी लोगों ने कहा कि मानव समाज धरती की रक्षा का एक ही मूल मंत्र हैं वृक्ष लगाकर पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। जिससे धरती पर रहने वाले सभी जीव को शुद्ध हवा मिले।
उन्होंने कहा कि हमारी प्राण वायु पर्यावरण से ही मिलता है। हमारे मानव जीवन की कल्पना पेड़ पौधे के बिना नहीं की जा सकती है। वो भी आज के परिवेश में पर्यावरण की रक्षा की संकल्प लेना होगा ताकि मानव जीवन के साथ-साथ धरती पर रह रहे सभी प्राणी सुरक्षित रह सके। वायु मंडल के संतुलन रखने में सबसे ज्यादा छायादार वृक्ष का महत्वपूर्ण है।
वृक्षारोपण के बाद सभी ग्रामीणों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार से मांग किया कि अवैध रूप से हो रहे पेड़ पौधे की कटाई के लिए सरकार कठोर कानून बनाकर पर्यावरण की रक्षा करें।
इस अवसर पर श्री दिनबंधु पांडे, टुना सिंह, चक्रवर्ती राय, अशोक सिंह, सुरेंद्र पटेल, जिउत पाडें, राम जी बाबा ,उमेश यादव थे।

