Thu. May 14th, 2026

बेगूसराय :: मजदूर अधिकार दिवस की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::-

5 जून 2020 शुक्रवार

आज शुक्रवार को चेरिया बरियारपुर स्थित पार्टी कार्यालय मे प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राम की अध्यक्षता मे पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं नेता तेजस्वी यादव के अह्वान पर प्रायोजित मजदूर अधिकार दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

जिसके तहत् 07 जून को 11 बजे दिन में प्रखंड क्षेत्र मे भाजपा के मजदूर विरोधी रैली के विरोध मे घर-घर थाली-लोटा पीटने के कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई गई।

बैठक मे संजय सुमन, रामसखा महतो, रामप्रवेश महतो, धर्मेंद्र कुशवाहा, सावित्री देवी, सुधीर सिंह, किशोर कुणाल कुशवाहा, मनोज संगर, मो नूर आलम, सच्चिदानंद ठाकुर, साहेब पासवान, विपुल सहनी, मो क्याम, दिनेश राम सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed