Fri. Mar 27th, 2026

वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, ऐतिहासिक दिन होगा बेगूसराय वासियों के लिए

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

05 जून 2020 शुक्रवार

भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा  की तैयारी  में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसी को लेकर आज जिला भाजपा बेगूसराय की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के सभी 7 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे वक्त पर चुनावी शंखनाद की बेला में माननीय गृह मंत्री की वर्चुअल रैली कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित भाव से समर्पण के साथ सेवा की मुहिम को जारी रखने के लिए प्रेरित करेगी।

जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की जिले के कोने कोने के कार्यकर्ता निरंतर एक दूसरे से संपर्क साध कर इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बिहारसंवाद के नाम से बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क स्थापित कर माननीय गृह मंत्री बिहार में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के संकल्प से वार्ता करेंगे।

 

बेगूसराय जिला सदैव से ही किसी भी प्रकार की रैली को ऐतिहासिकता प्रदान करता आया है। ठीक उसी अनुरूप आधुनिकता के इस दौर में वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं के संवाद को भी ऐतिहासिकता प्रदान करने का काम बेगूसराय जिले वासी करेंगे।

जिले में लगभग 269 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ता सीधे गृहमंत्री से जुड़कर उनके दिशा निर्देश को प्राप्त करेंगे एवं उस अनुरूप विधान सभा की तैयारियों को गति देंगे।

जिला महामंत्री आशुतोष कुमार हीरा ने कहा की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ये धरती राष्ट्रवाद के संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में जिस प्रकार से संपूर्ण राष्ट्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए रखने में सफल हुआ है ठीक उसी अनुरूप अलगाववाद भ्रष्टाचार एवं वंशवाद की राजनीति को टक्कर देकर एक बार पुनः राष्ट्रहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाने में कार्यकर्ता अपनी पूर्ण भागीदारी का निर्वाह करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की आधुनिक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से निश्चित तौर पर युवा वर्ग में खासी लोकप्रियता के साथ उभर कर सामने आएगा। जिससे युवाओं का सीधा जुड़ाव देश के यशस्वी गृहमंत्री से होगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 7 जून को आधुनिकता की इस युग में प्रारंभ हो रहे हैं। लेकिन नए दौर को नई ऊंचाई पर ले जाने हेतु है बेगूसराय के कार्यकर्ता उत्साहित होकर तैयारियों में जुटे हैं।

जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह ने कहा की विधानसभा स्तर की बैठकें की जा रही है। तब कार्यकर्ता बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम की सफलता हेतु उन्हें उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं। आम जनमानस के बीच फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर जैसे अन्य माध्यमों से इसके तैयारियों का लेखा जोखा पहुंचाया जा रहा ताकि लोग अधिकाधिक संख्या में इस वर्चुअल रैली को ज्वाइन कर इसकी ऐतिहासिकता को बनाने में सफल होंगे।

इस मौके पर जिला महामंत्री राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौतम सदा, जिला उपाध्यक्ष बिरजू मल्लिक, आलोक बंटी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी मौके पर मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed