न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय। बिहार विधान परिषद् के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन को लेकर बेगूसराय जिले में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, कंकौल में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने एवं मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


