न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार, 8 अक्टूबर 2026 को सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की स्मृति दिवस संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के जेपी सेनानी एवं राष्ट्रीय सचिव तथा शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 8 अक्टूबर 1936 को मुंशी प्रेमचंद तथा 8 अक्टूबर 1979 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था। दोनों विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में तत्कालीन समाज में व्याप्त रूढ़िवाद, अंधविश्वास और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए परिवर्तन की मशाल जलाई। आज आवश्यकता है कि उनके अधूरे सपनों को साकार किया जाए।


