न्यूज़ डेस्क, भोजपुर, बबलू कुमार।।
@ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन में सराहनीय योगदान पर एसपी अवधेश दीक्षित ने दिया प्रशस्ति पत्र
आरा/भोजपुर। सितंबर माह के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं नागरिकों की सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले भोजपुर जिले के 26 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी ने सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन पूरे पुलिस बल को और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
सम्मानित होने वालों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 कोईलवर रजीत कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामकल्याण यादव, आरा नगर थानाध्यक्ष देवराज राय तथा आयर थानाध्यक्ष वंदना कुमारी शामिल हैं। इन्हें कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा महिला थाना की पु०अ०नि० नीतू कुमारी, एएचटीयू शाखा की पु०अ०नि० गुड़िया कुमारी तथा यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यातायात थाना से कमल किशोर यादव, धीरेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, गृह रक्षक ज्वाला सिंह एवं सिपाही अजय कुमार बसफोर सहित अन्य कर्मियों को सम्मान मिला।
इसी क्रम में चांदी थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह, सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को भी सराहनीय पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अजीत कुमार झा, राकेश कुमार, अजीत कुमार, ममता कुमारी, राजाराम कृष्ण, अजय कुमार चौधरी, गौतम कुमार, यशवीर कुमार, राजीव कुमार एवं रोहन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, गीधा थाना की सिपाही निशा कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


