Wed. Aug 12th, 2026

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय की मुस्कान ने जीती कास्य पदक 

 न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला कराटे संघ बेगूसराय के बैनर तले ट्रेडिशनल कराटे संघ बिहार के तत्वाधान में बेगूसराय की बेटी मुस्कान कुमारी, पिता प्रदीप शाह लोहिया नगर निवासी ने दिनांक 7 से 9 अगस्त 2026 को कोलकाता का चिन्हसुराहा स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना परिसर में आयोजित कई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 में कास्य पदक जीत कर बेगूसराय के साथ-साथ पूरे बिहार का परचम लहराया।

जिला कराटे संघ बेगूसराय के महासचिव सह कोच गोविंद कुमार ने बतलाया कि मुस्कान कुमारी बालिका वर्ग में 16 -17 वर्ष आयु में अंडर 48 किलो भार में प्रथम पुल में हरजोत कौर से जीतकर क्वार्टर फाइनल में गई। क्वार्टर फाइनल में के श्रुति से जीतकर द्वितीय पुल में प्रवेश कर रिया सिंगला से खेलते हुए कास्य पदक पर कब्जा जमाया।

इस मौके पर 18वीं एशियन गेम्स 2018 के प्रथम भारतीय कराटे कोच जयदेव शर्मा एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालरा के हाथों गोविंद कुमार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जज के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं खिलाड़ी को बधाई भी दिए।

इसी मौके पर ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष अमित कुमार ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव कौशल कुमार सिंह एवं ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन बिहार के प्रबंधक अमित सोनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं बेगूसराय आते ही जिला कराटे संघ,बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह डायनेमिक एनजीओ के अध्यक्ष शीला देवी एवं अचीवर्स एनजीओ के सचिव गोपाल ने खिलाड़ियों का फूल माला से स्वागत किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed