बेगूसराय जिले के इंडियनऑयल की बरौनी रिफाइनरी में 01 जुलाई 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ बड़े उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ किया गया। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन इस वर्ष के केंद्रीय संदेश — “स्वच्छता हर किसी की जिम्मेदारी है” — को समर्पित है।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) श्री संजय रायजादा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री एस. के. सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) श्री हंसराज गणवीर, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) श्री ए.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (कोर ग्रुप) श्री राजू माशाहारी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) श्री पी. आर. पराते, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी को “स्वच्छता शपथ” दिलाई गई।
इस पखवाड़े का उद्देश्य यह भावना विकसित करना है कि स्वच्छता की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है — चाहे वह कार्यस्थल हो, घर हो या आसपास का परिवेश। बरौनी रिफाइनरी ने इस दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए न केवल रिफाइनरी परिसर और टाउनशिप, बल्कि आसपास के गांवों में भी स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है।
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, ऑनलाइन वेबिनार और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों को ब्लीचिंग पाउडर का वितरण, तथा स्वच्छता किट का वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर रिफाइनरी प्रमुख सहित सभी कर्मचारियों ने श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल निर्देशों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत सहभागिता से संभव होती है।
बरौनी रिफाइनरी ने आसपास के गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष पहल भी की। एल.ई.डी. युक्त स्वच्छता जागरूकता रथ को श्री सत्य प्रकाश द्वारा रिफाइनरी गेट संख्या 1 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता के संदेश का प्रसार करेगा। इसके अतिरिक्त, गांवों की छोटी-छोटी गलियों तक संदेश पहुंचाने हेतु स्वच्छता ई-रिक्शा भी प्रारंभ किया गया।
यह पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — एक ऐसा प्रयास जिसमें हर कर्मचारी, हर नागरिक और हर समुदाय मिलकर यह संकल्प ले कि स्वच्छता केवल सरकार या संगठन की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
बरौनी रिफाइनरी का यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता को भी सुदृढ़ करता है। यही सच्चे अर्थों में स्वच्छ भारत की ओर बढ़ता हुआ कदम है। अर्पिता पटेल, कॉर्पोरेट संचार अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।