Thu. May 28th, 2026

बेगूसराय में अपहरण कर हत्या के मामले में 02 व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिले के मुफसिल थानान्तर्गत ग्राम कंकौल में एक लड़का का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 27 मई को मुफसिल थाना में रामउदय यादव, पे०-स्व० देवो यादव, सा०-कंकौल, वार्ड नं0-15, थाना-मुफसिल जिला-बेगूसराय के द्वारा आवेदन दिया गया कि पूर्व दुश्मनी को लेकर दिनांक-26.05.26 को उनके पुत्र विकास कुमार का अपहरण उसी के गाँव के 01. विकास कुमार, 02. रोहित कुमार, 03. मुसो यादव, 04. बुलकु यादव, 05. मोहित कुमार एवं 06. रौशन कुमार ने कर लिया है।

प्राप्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए मुफसिल थाना के द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

दिये गये आवेदन के अधार पर प्रा० अभि० मोहित कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि विकास कुमार (अपहृत) को पकड़कर प्रा०अभि० विकास कुमार, पे०-मूसो यादव को सौप दिए है। मोहित कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्रा० अभि० विकास कुमार, पे०-मूसो यादव को गिरफ्तार किया गया।

पुछताछ के क्रम में अभियुक्त विकास कुमार कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा बताया कि पूर्व दुश्मनी को लेकर विकास कुमार (अपहृत) को खगड़िया जिला के बेलदौर थाना अन्तर्गत ग्राम-पीनगरा के पास जलकुंभी में मार कर फेक दिए है।

तत्पश्चात मुफसिल थाना की पुलिस टीम अभियुक्त विकास कुमार के साथ खगड़िया जिला के बेलदौर थाना अन्तर्गत ग्राम पीनगरा में पहुँचकर उसके निशानदेही पर जलकुंभी से अपहृत विकास कुमार के शव को बरामद किया गया।

शव का पोस्टमार्टम विधिवत कराया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद एवं जप्त किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में मुफसिल थाना पुलिस टीम के द्वारा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed