Thu. May 21st, 2026

देशव्यापी दवा व्यवसाई का बंद रहा असरदार, व्यवसायियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एवं बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री, नई दवा नीति एवं जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के विरोध में बेगूसराय के दवा व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। 24 घंटे के देशव्यापी बंद का समर्थन करते हुए बेगूसराय जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसायियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आपको बता दे कि ऑनलाइन फार्मेसियो के द्वारा दवाओं की अवैध बिक्री और भारी डिस्काउंट के खेल के खिलाफ ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के नेतृत्व में देशभर के सभी मेडिकल स्टोर बंद है। यह लड़ाई सिर्फ केमिस्ट्स के व्यापार की नहीं, बल्कि मरीजो के स्वास्थ्य और नकली दवाओं के खतरे से आम जनता को बचाने की है। आज देश की सभी दवा दुकान बंद रही।

बाइक रैली में प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, छोटे दवा दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जीएसटी से जुड़ी परेशानियों का समाधान करने की मांग उठाई।
व्यवसायियों ने कहा कि कॉरपोरेट कंपनियों एवं ऑनलाइन ई-फार्मेसी के बढ़ते प्रभाव से छोटे दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही नकली दवाओं एवं अवैध छूट प्रणाली पर भी रोक लगाने की मांग की गई। आज के इस देशव्यापी बंदी में करोड़ों रुपए की नुकसान हुआ है। संघ के द्वारा यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए भी किया जा सकता है।

यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संघ ऑफिस में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से व्यवसायियों ने अपनी आवाज बुलंद की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द उपर्युक्त मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, सचिव श्याम नंदन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed