Sun. Jul 20th, 2025

दो बच्ची समेत विवाहिता को जलाने का किया प्रयास :: बच्ची लापता

वीरपुर ::–

थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नम्बर 04 में दो बच्ची समेत विवाहिता को जलाने का मामला प्रकाश में आया है।इसकी जानकारी मिलते ही एएसआई सुजीत कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया।

बभनगामा निवासी शैलेश महतों की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि दहेज को लेकर आए दिन मेरे पति, ससुर रामचंद्र महतों, सास शिवकुमारी देवी, जेठ इंदल महतों, रुदल महतों, जेठानी रीना देवी, यशोदा देवी प्रताड़ित करते रहते हैं।

बीते शाम भी उक्त सबों ने लड़ाई-झगड़ा किया। मैं अपनी चार वर्षीय एवं ढा़ई वर्षीय बच्ची को लेकर सोने चली गई। थोड़ी देर बाद उक्त सभी इकट्ठा हो कर मेरी दोनों लड़की एवं मुझ पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा दिया।

मेरी दोनों बच्ची जलने लगी। जब मैं उसे बचाने गई तो मैं भी बुरी तरह झुलस गई। मेरी दोनों बच्चियां बुरी तरह जल गई। जिसमे मेरी छोटी बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिसकी लाश को उक्त लोगों ने ठीकाने लगा दिया। वहीं बड़ी बच्ची कहां है वे लोग ही जानते हैं।

पुलिस ने झुलसी पूजा देवी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं घर के सभी सदस्य फरार हैं। इस संबंध में पीड़िता पूजा देवी के पिता ने बताया कि इस घटना की सूचना घर वालों ने नहीं दी।

आज सुबह कोई पड़ोसी फोन कर जानकारी दी तो मैं यहाँ पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया।

वहीं आसपास के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि आए दिन तो झगड़ा होता रहता है, लेकिन आग घर वालों ने लगाया या खुद लगाई है यह कहा नहीं जा सकता। खैर मामला जो भी हो पुलिस जांच में जुटी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed