न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय, 4 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी, बेगूसराय प्रमंडल की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को करीब तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार ने की।
बैठक में प्रमंडलीय सचिव श्री मनीष कुमार, पूर्व प्रमंडलीय सचिव सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम रंजन सिंह, प्रधान डाकघर बेगूसराय के डाकपाल श्री मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इनमें श्री अनिल कुमार अमृतराज, श्री पवन कुमार चौधरी, श्री रामाश्रय कुमार, श्री संजय कुमार, श्री शंभू चौधरी, श्री रविकांत कुमार, श्री पुष्कर कुमार, श्री शिवेंद्र मोहन, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री हरेराम राय, श्री मोहन कुमार, श्री अनुज कुमार, श्री कौशल किशोर भगत, श्री मनिकांत कुमार एवं श्री ऋषभ कुमार रमण सहित अन्य सदस्य शामिल थे।


