न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय, 4 अक्टूबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के पांचवें दिन बी.पी. इंटर स्कूल क्रिकेट मैदान बाल क्रिकेटरों से गुलजार रहा। यहां आयोजित अंडर-14 बालक क्रिकेट ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ट्रायल में 14 वर्ष से कम उम्र के बाल खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर संभावित 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से बेगूसराय की जिला स्तरीय अंडर-14 बालक क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा, जो आगे जिला स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।


