Mon. Oct 5th, 2026

बेगूसराय, मंडल कारा में महिला बंदियों को दिया मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ त्रिवेणी की पहल से कला के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिला बंदी

बेगूसराय। महिला बंदियों को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से त्रिवेणी द्वारा मंडल कारा, बेगूसराय में 20 दिवसीय मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 20 सितंबर से हुई है।

प्रशिक्षण के दौरान महिला बंदियों को मधुबनी पेंटिंग की विभिन्न शैलियों, डिजाइन, रंग संयोजन और पारंपरिक कला की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें इस कला को व्यावहारिक कौशल के रूप में विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों को कला से जोड़कर उनके लिए भविष्य में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर तैयार करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता को पहचानने और उसे एक उपयोगी हुनर में बदलने का अवसर मिल रहा है।

त्रिवेणी की ओर से बताया गया कि कला महज अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हुनर और रोजगार का भी सशक्त साधन बन सकती है। ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

गौरतलब है कि त्रिवेणी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से लगातार विभिन्न प्रकार के कला एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मंडल कारा में आयोजित मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed