Fri. Jul 18th, 2025

स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी स्व.फूलो देवी की स्मृति दिवस पर याद की गई

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में स्ववतंत्रत सेनानी स्वर्गीय फूलों देवी की 19वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने की, वही मंच संचालन शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर मोहम्मद जुल्फकार अली ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह की धर्मपत्नी और शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की माता स्वर्गीय फूलों देवी के विचारों को बताते हुए कहा कि स्वर्गीय फूलों देवी समाजसेवी महिला थी। जिन्होंने गरीब महिलाओं और पुरुषों के अत्याचार पर विरोध करती थी। ऐसी महिलाओं को शत शत नमन करता हूँ।

 

इस अवसर पर अब्दुल हलीम ने कहा कि फूलों देवी स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी थी। जो गरीब के लिए संघर्ष करती रहती थी। ऐसे महान स्वर्गीय फूलों देवी को शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि शिक्षक नेता श्री सिंह की मां ऐसे पुत्र को जन्म दिया। जिन्होंने महापुरुष की जयंती, पुण्यतिथि मनाते हैं।

शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपने पूजनीय माता जी के विचारों पर चलकर गरीबों के कार्य में सहयोग करते रहेंगे और अपने पिता शहीद कॉमरेड सुखदेव सिंह के पद चिन्हों पर चलने का और देश के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि मनाता रहूंगा।

इस मौके पर मो. जुल्फकार अली, अधिवक्ता राजेंद्र महतो, प्रशांत कुमार, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हलीम, अनिकेत कुमार, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, कंचन कुमारी, ललिता देवी, अनाया गौतम, पूजा कुमारी सहित अनेकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed